आगरा में पार्श्वनाथ भगवान की मनाई जयंती, धूमधाम से निकाली रथ यात्रा up_agr_birth_anniversary_of_lord_parshvanath_celebrated_in_agra_rath_yatra_taken_out_with_pomp_date_30_12_2021
आगरा: गुरुवार को आगरा में जैन समाज ने श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान की जयंती के सुअवसर पर धूमधाम से रथ यात्रा निकाली। रथ यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसका लोगों ने जगह जगह स्वागत किया। श्री 1008 चिंतामणी पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पश्चिमपुरी में पार्श्वनाथ भगवान की जयंती धूमधाम मनाई गई। नीरज जैन, पंकज जैन ने श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक किया और राकेश जैन ने जैन धर्म के मंत्रो के द्वारा सभी क्रियाएं संपन्न कराई। भगवान पार्श्वनाथ के अभिषेक के बाद रथ यात्रा निकाली जिसका शुभारंभ हीरा लाल बैनारा, मदन लाल बैनारा, राजेश बैनारा, सुरेश जैन, केवल चंद जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया। रथ यात्रा में आधा दर्जन से अधिक झाकियां जिसमें अर्हं योग मुनिश्री 108 प्रणम्य सागर महाराज, श्री 108 चंद्रसागर महाराज, जन्मकल्याणक, पांडुकशिला पर भगवान अभिषेक, कर्मठ का उपसर्ग की झांकी शामिल रही। रथ यात्रा का लोगों ने जगह-जगह भव्य स्वागत, पुष्प वर्षा करते हुए श्री जी की आरती उतारी। बैंडबाजों के साथ श्री जी को लेकर चल रहा गजरथ और बैंड की धुन पर महिलाए एवं बालिका मंडल ने नृत्य किया। रथ ...