विश्वकर्मा योजना से ग्राम बनेंगे आत्मनिर्भर: सूक्ष्म लघु राज्य मंत्री villages_will_become_self-reliant_with_vishwakarma_yojana: minister_of_state_for_micro_small_date_20_10_2021_agr
खेरागढ़ में राज्यमंत्री और विधायक का ग्राम प्रधानों ने 21 मीटर का स्वाफा बंधाकर किया सम्मान
आगरा: खेरागढ़ के ग्राम दिगरौता में बुधवार को नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधानों ने स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम प्रधानों ने मुख्य अतिथि लघु और सूक्ष्म उद्योग राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह और क्षेत्रीय विधायक महेश गोयल का 21-21 मीटर का स्वाफ़ा बांधकर गर्मजोशी से स्वागत सम्मान किया।
विधायक के प्रयासों से खेरागढ़ में हुए 500 करोड़ के विकास कार्य
समारोह में मुख्य अतिथि खेरागढ़ विधायक महेश गोयल ने सम्बोधित करते हुए जनसमूह को बताया कि उन्होंने अपनी विधानसभा में 500 करोड़ से अधिक के विकास कार्य कराए है। जिनमें जिले की सबसे बढ़ी चीत गौशाला, फायर ब्रिगेड सब स्टेशन, कन्या महाविद्यालय, बंधे बंधिया, एनिकट, रास्ते सड़क निर्माण, बिजली आदि प्रमुख है । फिर भी कई क्षेत्र में विकास कार्य से वंचित रह गए, लेकिन हमें यह नही सोचना चाहिए कि मेरे ग्राम में विकास नही हुआ। क्योकि विकास जीवन की निरन्तर प्रक्रिया है, जो सदा अपने पथ पर अग्रसर रहती है। इसलिए हमें सरकार को विकास की नजरों से नही देखना चाहिए और ना ही आपस मे मतभेद रखना चाहिए। हमें यह देखना चाहिए भाजपा सरकार में गुंडाराज पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगाया।
विश्वकर्मा योजना से ग्राम बनेंगे आत्मनिर्भर
कार्यक्रम में उपस्थित राज्यमंत्री ने कहा कि हमें विश्वकर्मा योजना के माध्यम से स्वरोजगार को अपना कर आत्मनिर्भर बनना है। ग्रामों में उद्योगों का निर्माण कर के नए आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है।
इनका का भी हुआ सम्मान
समारोह में खेरागढ़ ब्लॉक प्रमुख अनिल सिकरवार, अखिल भारतीय प्रधान संघ जिलाध्यक्ष हाकिम सिंह प्रधान, योगेंद्र सिंह, प्रेम सिंह वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी सुमन्त यादव, मनीष सिकरवार सहित खेरागढ़ विकास खण्ड के सभी ग्राम प्रधानों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संपत सिंह ने की। वहीं संचालन राजेन्द्र सिंह शर्मा ने किया।
Comments
Post a Comment