uttar_pradesh_primary_teachers_association_will_submit_a_memorandum_to_dm_agra_regarding_their_demands_date_04_10_2021_agr
आगरा: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ आगरा प्रांतीय नेतृत्व के आव्हान पर सोमवार को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर अपने पदाधिकारियों और साथियों के साथ अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेगा।
ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षकों को दिया संदेश
सम्मानित जनपदीय एवं ब्लॉक पदाधिकारीगण तथा आदरणीय शिक्षक साथियों को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ आगरा के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कसाना, प्रदेश संगठन मंत्री एवं
जिलामन्त्री बृजेश दीक्षित, कोषाध्यक्ष शिवनाथ सिंह बघेल ने संयुक्त रूप से आगरा के शिक्षक साथियों और पदाधिकारियों को संदेश दिया है कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उ0 प्र0 द्वारा उत्तर प्रदेश शासन और विभागीय अधिकारियों को प्रदेश के शिक्षकों की लम्बित समस्याओं को लेकर निरंतर पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है, परन्तु पिछले काफी समय से बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन शिक्षक/शिक्षिकाओं की समस्यायें शासन स्तर पर अभी भी लम्बित हैं। शासन व विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा शिक्षकों की लम्बित समस्याओं का निस्तारण और समाधान अभी तक नही किया गया है। इस अनदेखी से प्रदेश के शिक्षकों में शासन और सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। ऐसे में उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा प्रदेश के शिक्षकों की प्रमुख मांगो को लेकर चरणबद्ध तरीके से संघर्ष करते हुये आन्दोलन का निर्णय लिया गया है।
प्रदेश नेतृत्व द्वारा लिये गए निर्णय में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ आगरा के समस्त जिला पदाधिकारीगण/ब्लाक पदाधिकारीगण, सम्मानित शिक्षक साथियों के साथ जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट आगरा पर एकत्रित होकर प्रदेश नेतृत्व द्वारा शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं के लिए जारी मांग पत्र एवं समस्त ब्लॉक इकाई अपने ब्लॉक के शिक्षकों की समस्याओं की 8 सूत्रीय ज्ञापन/मांग पत्र सूबे के मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से कल 04 अक्टूबर 2021 दिन सोमवार को दोपहर 1 बजे ज्ञापन देंगे।
अतः संगठन के सभी पदाधिकारी एवं शिक्षकों से अनुरोध किया है कि उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला मुख्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय आगरा कलेक्ट्रेट पर एकत्रित होने की अपील की है।
Comments
Post a Comment