बहिन से मिलने जा रहे नौसेना कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर , हुई मौत up_agr_naval_employee_going_to_meet_sister_was_hit_by_unknown_vehicle_there_was_uproar_on_the_information_of_death_date_27_10_2021

करवाचौथ के दिन दीपावली की छुट्टियां लेकर घर आए नौसेना कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से परिवार में मचा कोहराम

आगरा: जिले के थाना सैंया क्षेत्र में ग्वालियर हाइवे पर अज्ञात वाहन ने पीछे से नौसेना कर्मचारी की बाइक में टक्कर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। नौसेना कर्मचारी की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।


अज्ञात वाहन ने नौसेना कर्मचारी की बाइक में मारी टक्कर


बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे थाना सैंया क्षेत्र में ग्वालियर हाइवे पर बीरई गांव के पास इरादतनगर क्षेत्र के गांव हरीपुरा निवासी पच्चीस वर्षीय प्रमोद कुशवाह बाइक से धौलपुर राजस्थान के मनिया क्षेत्र के गांव उदयिपुरा में अपनी सगी बहिन से मिलने जा रहे थे। पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे वे सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गए। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और घायल नौसेना कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।


हादसे की सूचना पर आक्रोशित परिजन ग्रामीणों के साथ हाइवे पर पहुंच गए


नौ सेना कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजन ग्रामीणों के साथ ग्वालियर पर कुर्राचित्तरपुर मोड़ पर पहुंच गए और मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। अक्रोशित परिजनों के ग्वालियर हाइवे पर पहुंचने की सूचना पर थाना इरादत नगर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया पुलिस बल के साथ पहुंच गए और घटना से आक्रोशित परिजनो को समझा-बुझाकर कठोर कानूनी कार्रवाई का अश्वावासन देकर घर वापस भेज दिया।


दो दिन पूर्व करवाचौथ पर अवकाश लेकर आया था नौसेना कर्मचारी

 

मृतक नौसेना कर्मचारी प्रमोद के बढ़े भाई कमल सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व ही करवाचौथ के दिन   दीपावली की छुट्टियां लेकर प्रमोद घर आया था। भाइयों मे सबसे छोटा और पढ़ाई में होशियार था। जिससे अपनी मेहनत के बल बूते 2016 में नौसेना में भर्ती हुआ। वर्तमान समय में विशाखापट्टनम में तैनात था।


मृतक नौसेना कर्मचारी की पत्नी यूपी पुलिस में तैनात है


मृतक नौसेना कर्मचारी प्रमोद कुमार की दो साल पहले अनीता से शादी हुई थी जो यूपी पुलिस में कार्यरत है। वर्तमान में उनकी ड्यूटी कानपुर में है। 


नौसेना कर्मचारी के शव को सेना के अस्पताल ले गए


गंभीर घायल नौसेना कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत की सूचना पर सेना के जवान आ गए और आगे की कार्यवाही के लिए मिलट्री अस्पताल ले गए।




Comments

Popular posts from this blog

यूपी के गैंगस्टर ने राजस्थान में किया सुसाइड, शव को लेकर साथियों के साथ भाई यूपी में भागा.... यूपी पुलिस ने शव समेत दबोच राजस्थान पुलिस के किया सुपुर्द

खेरागढ़ के इरादत नगर में हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से चरवाहे की मौत

एसएसपी आगरा के आदेश पर खेरागढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार सट्टेबाज पकड़े, चारों पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई को दिया अंजाम