मिस कॉल पर मिल रही भाजपा की सदस्यता, दूधाधारी पर विधायक ने चलाया सदस्यता अभियान up_agr_membership_of_bjp_is_getting_on_missed_call_mla_launched_membership_campaign_on_milkshake_date_29_10_2021

बीजेपी सरकार के अनोखे कार्यकाल से भारत का हर वर्ग अपनी खुशी से भाजपा की सदस्यता लेने के लिए बढ़ चढ़कर आगे आ रहा है।


आगरा: विधानसभा खेरागढ़ के दूधाधारी में शुक्रवार को श्री महात्मा दूधाधारी इंटर कालेज के समीप बूथ पर खेरागढ़ विधायक महेश गोयल के नेतृत्व में भाजपा का मिस कॉल सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान सदस्यता अभियान में नए और पुराने 


    मंडल खेरागढ़ देहात के बूथ संख्या 134 सालेह नगर शक्ति केंद्र पर शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक के नेतृत्व में मिस कॉल सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान में भाजपा की सदस्यता लेने आएं लोगों के मोबाइल से 7505403403 नम्बर पर मिस कॉल दिलवाया गया। उसके उपरांत उक्त मोबाइल संख्या पर प्राप्त मैसेज के आधार पर पुराने सदस्यों का वेरिफिकेशन किया गया। वही नए सदस्यों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। यह अभियान खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में निरंतर चलाया जाएगा। विधायक महेश गोयल ने बताया कि प्रदेश में यह मिस कॉल सदस्यता अभियान का शुभारंभ लखनऊ में देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा किया गया है। उनके मार्गदर्शन में निरंतर पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 20-25 प्रतिशत ज्यादा सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य भाजपा ने तय किया है। यह अभियान विधानसभा के सभी बूथ पर शिविर लगाकर, घर-घर जाकर चलाया जाएगा। शिविर में विधायक की मौजूदगी रहने तक 20 पुराने और 12 नए सदस्यों को सदस्यता दिलाई जा चुकी थी। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य की सरकारों ने सबका साथ सबका विकास, भ्रष्टाचार मुक्त, जन कल्याणकारी योजनाएं आदि से प्रेरित होकर भारत का युवा और नागरिक बीजेपी के साथ जुड़कर देश को आगे ले जाने का कार्य कर रहा है।


    सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भाजपा सेक्टर प्रभारी व बूथ अध्यक्ष डॉ. हरनारायण सरपंच, खेरागढ़ ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार सिकरवार, देहात मंडल अध्यक्ष डॉ. श्यामवीर सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश सिकरवार, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मलखान सिंह, राष्ट्रीय महासम्पर्क अभियान जिला सहसंयोजक होतम सिंह सिकरवार, मण्डल मंत्री उदय प्रताप, महामंत्री पवन सिकरवार, लाखन सिंह चाहर, सत्येंद्र शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।




Comments

Popular posts from this blog

यूपी के गैंगस्टर ने राजस्थान में किया सुसाइड, शव को लेकर साथियों के साथ भाई यूपी में भागा.... यूपी पुलिस ने शव समेत दबोच राजस्थान पुलिस के किया सुपुर्द

खेरागढ़ के इरादत नगर में हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से चरवाहे की मौत

एसएसपी आगरा के आदेश पर खेरागढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार सट्टेबाज पकड़े, चारों पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई को दिया अंजाम