Posts

Showing posts from July, 2020

भरत बने उत्तर प्रदेश ब्राह्मण महासभा के ब्लॉक मीडिया प्रभारी

Image
आगरा: उत्तर प्रदेश ब्राह्मण महासभा की अनुमति से खेरागढ़ विधानसभा अध्यक्ष रिंकू उपाध्याय ने जगनेर ब्लॉक संगठन में परामर्श कर नई कार्यकारिणी गठित की है। जिसमे मीडिया प्रभारी का जिम्मा संभालने के लिए भरत यशपाल को इस पद पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर सियाराम शर्मा महासभा विधानसभा प्रबन्धक, दुर्गेश शर्मा विधानसभा सह मीडिया प्रभारी ने आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। वे उसे पूरी लगन निष्ठा के साथ पूरा करने का काम करेंगे। समस्त पदाधिकारियों ने नियुक्ति पर बधाई व शुभकामनाए प्रेषित की है।

सीएससी केन्द्रों ने मनाया महिला दिवस, महिलाओं को किया सम्मानित

Image
फोटों में आगरा में आयोजित कार्यक्रम में सीएससी केन्द्र पर मौजूद महिला उद्यमी। आगरा: सूचना और तकनीकी मंत्रालय भारत सरकार से संबद्ध संस्था सीएससी ई-गवर्नेस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित सीएससी केन्द्रों पर रविवार को बाल दिवस के शुभ अवसर पर साइबर सिक्योरिटी में आगरा के सेंटरों पर 800 रजिस्ट्रेशन फ्री में किए गए। वहीं सोमवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने आसपास के क्षेत्रों में महिला सशक्तिरण के क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाली महिलाओं को सीएससी लक्ष्मी अवार्ड देकर सम्मानित किया। संस्था द्वारा महिला उत्थान के क्षेत्र में अनेकों प्रोजेक्टों के माध्यम से पहले से ही कार्य कराए जा रहे है। इसी क्रम में सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को बीसी सखी प्रोजेक्ट से जोड़कर रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ते हुए उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे है। आगरा जिले में करीब 165 से अधिक महिला उद्यमियों द्वारा सीएससी केन्द्रों का संचालन स्वयं करते हुए अपने पंचायत में डिजिटल शिक्षा, बीमा सहित भारत सरकार की योजना प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन...

डीएम का जगनेर में औचक निरीक्षण, विकास कार्यो का लिया जायजा और किया वृक्षारोपण

Image
जगनेर में डीएम आगरा पीएन सिंह विकास कार्यो का जायजा लेते हुए। आगरा: गुरूवार दोपहर साढ़े बारह बजे डीएम आगरा पीएन सिंह जगनेर खंड विकास कार्यालय में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। डीएम के औचक निरीक्षण से जगनेर क्षेत्र में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों में खलबली मच गई। डीएम ने खंड विकास कार्यालय में विकास कार्यो से संबधित जानकारी ली और परिसर में वृक्षारोपण किया। जिसके बाद वे अपने अधीनस्थों के साथ निमैना में किवाड़ नदी पर पहुंचे और वहां पर मनरेगा से चल रहे सफाई कार्य को देखते हुए भौगोलिक स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया साथ ही नदी के किनारे किनारे वृक्षारोपण करने के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम खेरागढ़ अमरीश बिंद, बीडीओ जगनेर सुमंत यादव, एडीओ पंकज कुमार, एपीओ सुशील निगम, एडीओ आईएसबी श्रीप्रकाश लवानियां, एडीओ एजी जगदीश प्रसाद, एडीओ सहकारिता दीपक राना, जेई आरईएस तेजप्रताप, जेई लघु सिंचाई छगन लाल, वीडीओ योगेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।